पटना- डॉक्टर समेत 3 लोगों के फ्लैट में भीषण चोरी की वारदात, लाखों किया साफ!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

आंगन अपार्टमेंट में भीषण चोरी से हड़कंप
तीन फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना, एक फ्लैट का ताला काटकर लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

कदमकुआं थाना क्षेत्र के जगत नारायण रोड स्थित आंगन अपार्टमेंट में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

तीन फ्लैटों में चोरी की कोशिश की गई, लेकिन दो फ्लैटों के ताले नहीं काट सके।

एक फ्लैट का ताला काटकर अंदर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिवार उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ था।

चोरों ने अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों के मुख्य दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बाइट–सिम्मी जैन पड़ोसी

Join us on: