रिपोर्ट – मलय झा!
छह साल बाद दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और उनकी मौत के छह दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी। इसी वजह से दोनों मामलों को लेकर वर्षों से कई तरह के सवाल और चर्चाएं होती रही हैं।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पहले की जांच को लेकर उनके परिवार और फैंस की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब दिशा सालियान मामले में सीबीआई की नई जांच शुरू होने के बाद सुशांत के परिवार और उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि इस जांच से अगर कोई तथ्य सामने आता है तो उससे दोनों मामलों के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच का रास्ता साफ हो सकता सुशांत सिंह के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने बताया कि इस मामले में बड़े रशुखदार और आदित्य ठाकडे ही दोषी है ।
सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया जिले के मलडिहा में भी दिशा सालियान मामले की नई जांच को लेकर चर्चा है। सुशांत सिंह राजपूत के चाचा मनमोद सिंह ने बताया कि छह साल बाद दिशा सालियान मामले में सीबीआई जांच शुरू होने से हमलोगों को उम्मीद जगी है,हमें न्यायलय पर भरोसा है।
वहीं बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि न्याय में देर हुई है लेकिन सुशांत को नहीं पूरे बिहार वासियों को न्याय मिलेगा । उन्होंने कहा कि कोर्ट पर सबको भरोसा है ।



