नालंदा:- चालक की हत्या से फैली सनसनी!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट!

सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग रांची पटना रोड के चोरसुआ गांव के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को चोरसुवा गांव के रांची पटना रोड सड़क किनारें पावापुरी पुलिस को गस्ती के दौरान एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान छोटू कुमार यादव बोकारो के चांस के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का निवासी के रूप में हुई है। मृतक युवक ट्रक में ड्राइवरी का काम करता है और झारखंड के बोकारो से माल लोड कर मोतिहारी जा रहा था । पुलिस सुबह गश्ती के दौरान सड़क किनारे मृतक की लाश मिली। हालांकि छोटू के साथ जा रहे एक अन्य चालक ट्रक लेकर गायब है। जो किसी अनहोनी के तरफ इशारा करता है।शव की पहचान के बाद उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि छोटू कुमार अपने परिवार वालों को वाह जिस ट्रक पर चालक के साथ काम कर रहा था उसे अच्छा किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका लगाते हुए ट्रक चालक के ऊपर ही आरोप लगाया है,क्योंकि शव के ऊपर कई गहरे चोट के निशान पाए गए है। फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बाइट।ममता देवी रिस्तेदार
बाइट।चौकीदार पावापुरी ओपी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment