रोहतास- मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत,भड़का आक्रोश, ट्रक में लगाई आग!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार रवि!

बड़ी खबर रोहतास से है। जहां अमझोर थाना क्षेत्र के रमडिहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 से अधिक लड़के घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं मृतक आशीष शर्मा तथा अजीत चंद्रवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि रमडीहरा गांव में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां गांव के सभी युवक प्रतिमा को ट्रैक्टर पर लेकर मूर्ति विसर्जन के लिए सोन नदी की ओर जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग- 2_C पर ये हादसा हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक धू धू कर जल गया। वही ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। ट्रक पर गिट्टी लगा हुआ था। उधर मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है। घायलों में दो युवकों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही दो युवकों को वाराणसी भी रेफर किया गया है। वही एक दो अन्य युवक जिन्हें चोट आई है, उन्हें जमुहार के मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पताल भी ले जाया गया है।

बाईट– रविंद्र शर्मा (मृतक के पिता)

Join us on: