संवाददाता :- विकास कुमार!
:- सहरसा के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में छातापुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




