भोजपुर में विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, ईलाके में पसरा मातम!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में विषैले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश गुप्ता, पिता भगवान शाह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि लवकुश गुप्ता को किसी विषैले जंतु ने काट लिया था। जंतु के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है।

हालांकि, लवकुश गुप्ता को किस विषैले जंतु ने काटा, घटना किस समय हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत सदर अस्पताल में हो गई, पुलिस की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: