सहरसा- आशीर्वाद का दीया’ में दिखी जनभागीदारी, दीपों से जगमगाया संतमत मंदिर!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। मौके पर संतमत सत्संग मंदिर के आचार्य स्वामी महेशानंद जी महाराज सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on:

और पढ़ें