बेतिया- स्कूटी में छिपाकर ले जाई जा रही बुद्ध की बहुमूल्य प्रतिमा बरामद,SSB ने दो को पकड़ा!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

:- खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे बुद्ध की 7.705 किलो की प्रतिमा, SSB ने दो को पकड़ा
नरकटियागंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे मांगुराहा इलाके में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त रात्रि गश्ती के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को भगवान गौतम बुद्ध की पीली धातु की प्रतिमा के साथ पकड़ा गया। 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 सितंबर की शाम SSB मांगुराहा की टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 441 से करीब 6.2 किलोमीटर अंदर सैनिक रोड पर गश्त कर रही थी। निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्कूटी सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली। स्कूटी की सीट के नीचे रखे थैले से 7.705 किलोग्राम वजन की भगवान बुद्ध की प्रतिमा बरामद हुई। मौके से दो मोबाइल फोन और स्कूटी भी जब्त की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिद अंसारी निवासी कंगहुसरी, रामनगर और सुद्दू खान निवासी सबुनी, रामनगर के रूप में हुई है। दोनों को प्रतिमा समेत गौनाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Join us on:

और पढ़ें