दरभंगा – शराब लदी ट्रक पलटी, रात भर शराब लूटते रहे लोग, सुबह पुलिस ने लिया कब्जे में!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

शराब लदी ट्रक पलटी, शराब लूटने की मची होड़, बघौल-अटहर मुख्य सड़क पर परवाहा बांध के पास देर रात 2 बजे हुआ हादसा, सुबह पहुंची पुलिस।

दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्य सड़क के बीच परवाहा बांध के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे शराब लदी एक ट्रक सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक में लदी शराब निकालने लगे। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस देर से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। ट्रक का नंबर HR 45C 8635 है

Join us on:

और पढ़ें