24 घंटे के अंदर झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य सोने की चेन व बाइक के साथ  गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी नगर थाना पुलिस ने झपट्टा मारकर के चेन छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के परसा जिले के नगवां थाना क्षेत्र स्थित बीरगंज का रवि कुमार राय तथा मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के मुरलियाचक बजराहा के राजेश कुमार राय के रूप में हुई है। रवि वर्तमान में अपने ससुराल मुरलियाचक बजराहा में रह कर गेंग के साथीयों के साथ घटना को अंजाम देने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मधुबनी रेलवे स्टेशन के समीप सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार होने लगे। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए। इसी दौरान प्रधान डाकघर के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा था। लोगों ने बताया कि युवक चेन झपटकर भाग रहा था, जबकि उसके अन्य साथी मौके का लाभ उठा कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा दोनो युवकों को हिरासत मे लेकर थाना लया गया। जहां पूछताछ में रवि कुमार राय ने अपने साले राजेश कुमार राय और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी व छिनतई करने की बात स्वीकार की है, तथा पीड़िता के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 446/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतनिधियों को बताया है कि गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बेहतर कार्य करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना मे संलिप्त रवि कुमार राय एवं राजेश कुमार राय को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इन लोगों ने दो दीन मे दो घटना को अंजाम दिया था। एक घटना को दरभंगा मे अंजाम देने के बाद, दूसरे घटना को मधुबनी मे अंजाम दिया गया।पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि जयनगर थाना, आर.एस शिविर थाना और दरभंगा के बेता थाने में दर्ज कई मामलों मे भी ये आरोपित है। फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी जारी है। वेहतर कार्य करने को लेकर नगर थाना पुलिस टीम का सराहना करते हुए एस पी ने उन्हे पुरस्कृत करने की बात बत कही।

Join us on: