सुपौल- दिल्ली से चोरी कर घर में छिपाया आभूषण, दिल्ली पुलिस ने खोला राज!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

– घर में मिला चोरी के आभूषनों का खजाना, शातिर चोर ने दिल्ली से चोरी कर ससुराल में मिट्टी के नीचे छुपा कर रखा था करोड़ों का आभूषण

सुपौल जिले के प्रतापगंज इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक घर में मिट्टी के नीचे दबाकर रखा गया करोड़ों के चोरी का आभूषण बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में सन सनी फैल गई है।
यह मामला प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर गांव का है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से चोरी कर एक शातिर चोर नकदी सहित करोड़ों के सोने और हीरे के जेवरात अपने ससुराल में घर के अंदर मिट्टी के नीचे छुपाकर रखा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है।
दरअसल देर रात दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर से एक घर से चोरी का 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकद तथा सोने और हीरे के 115 आईटम के जेवरात बरामद किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के ससुर सह गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि चोरी की इस घटना के मुख्य आरोपी अनिल कामत भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता के घर में पिछले 5 सितंबर को चोरी की घटना घटी थी। बताया गया कि दोनों भाइ काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए थे और घर सूना था, बताया गया कि उसके घर में वहां सुपौल जिले के मरौना निवासी अनिल कामत और एक अन्य व्यक्ति नौकरी करते थे, घर सुना देख दोनों ने घर में रखे करोड़ों के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
जिसके बाद दिल्ली निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दिल्ली के तिमारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये दोनों शातिर चोर की तलाश शुरू की और चोरी की इस घटना में संलिप्त सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र निवासी अनिल कामत और उसके एक साथी की खोजबीन में जुट गई।
बताया गया कि चोरी की घटना में संलिप्त अनिल कामत के एक साथी को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरे आरोपी अनिल कामत की तलाश में दिल्ली पुलिस सुपौल पहुंची थी।
बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस शनिवार को अनिल कामत की तलाश में प्रतापगंज पहुंची। जहां जांच के दौरान पता चला कि अनिल कामत का ससुराल सुखानगर पंचायत में है।
दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर गांव पहुंची जहाँ आरोपी अनिल कामत के ससुराल की तलासी ली गई, इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी अनिल कामत मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू की तो पहले भूसा के घर में छिपाकर रखे गए 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकदी बरामद हुए,
इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ में जेवरात जमीन में गाड़कर छिपाने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि स्थान पर खुदाई कर जेवरात से भरा बैग बरामद किया गया। जिसमे पुलिस ने एक बैग में छीपाकर रखे गए सोने और हीरे के 115 प्रकार के आभूषण बरामद किए हैं।
इस मामले की जानकारी मिलने के पश्चात वीरपुर SDPO पवन कुमार भी प्रतापगंज थाना पहुंचे जहां
SDPO ने बताया कि दिल्ली से चोरी हुए आभूषण और नकदी को बरामद किया गया है। आभूषण और नकदी के बरामदगी की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल कामत मरौना का रहने वाला है। उसने दिल्ली में चोरी के बाद करोड़ों के जेवरात और नकदी को अपने ससुराल में छिपाकर रखा था, दिल्ली पुलिस कि टीम सुखानगर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोने और हीरे के जेवरात को बरामद किया है. साथ ही 4 लाख 34 हजार 650 रुपया भी नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि बरामद आभूषण का मूल्य करोड़ों में है।
पुलिस ने फिलहाल आरोपी के ससुर सह गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे कि कार्रवाई में जुट गई है।

Byte :- पवन कुमार (SDPO) वीरपुर, सुपौल।

Join us on: