रामकृष्णा विद्यालय के निदेशक पर POCSO में केस दर्ज, जाँच में दोषी पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई-SDPO.

SHARE:

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई से बड़ी खबर आ रही है जहां टाउन थाना क्षेत्र के नामचीन प्राइवेट आवासीय विद्यालय रामकृष्णा विद्यालय के निदेशक पर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अब POCSO एक्ट में दर्ज हो गया है।

इस मामले पर SDPO दीप्ति मोनाली ने आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल शाम करीब 6 बजे 16 वर्षीय, 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा शिकायत दी गई कि निदेशक ने उसे चेंबर में बुलाकर अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत मिलते ही टाउन थाना में कांड संख्या 417/26 दर्ज किया गया है। इसमें POCSO की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।

SDPO ने बताया कि निदेशक को थाना लाया गया है और छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे परिसर की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – दीप्ती मोनाली SDPO जमुई आपका

एंडिंग एंकर
बेटियों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है, अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Join us on: