मधेपुरा -मुखिया पति की गोलियों से छलनी कर की हत्या, मुखिया की सुरक्षा को लेकर फिर कठघरे में बिहार सरकार!

SHARE:

:- राजीव रंजन की रिपोर्ट!

मधेपुरा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ गोलियों बौछाड़ से दहल उठा पुरैनी इलाका!
मुखिया प्रतिनिधि विक्की पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी आधा दर्जन गोलियाँ! बताया जा रहा है की
निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने पहुंचे थे मृतक , लौटते वक्त घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी!

मृतक का फ़ाइल फोटो

खबर मधेपुरा जिले के पुरैनी से है जहाँ सोमवार को अपराधियों ने नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों और समर्थकों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि विक्की मेहता नयाटोला चौक के समीप बिहार सरकार भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने गए थे। काम देखने के बाद जैसे ही वह लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें पुरैनी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. भास्कर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्की मेहता की मौत हो चुकी थी। जांच में उनके शरीर पर आधा दर्ज गोलियों के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की असली वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। ये खबर मधेपुरा जिले में आग की तरह फ़ैल गई है तो वहीं लगातार मुखिया पर हो रहे हमले ने एक बार फिर बिहार के मुखिया की सुरक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में ला खड़ा किया है!

Join us on:

और पढ़ें