:- रवि शंकर अमित!
– ट्रेन से चोरी व छिनतई करने वाला बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार!
एंकर – मोकामा के हाथीदह रेल पुलिस को RPF किऊल के सहयोग से बड़ी सफलता हाथ लगी है, ज़ब कोलकाता गाजीपुर साप्ताहिक ट्रेन से यात्रा कर रहे पटना के फुलवारी थानाक्षेत्र निवासी राजेश कुमार, पिता जगदीश लाल का किऊल से उसी ट्रेन में सवार बदमाश ने क्रॉस बॉडी बैग गायब कर दिया और हाथीदह जंक्शन में ट्रेन से नीचे उतर गया, इसी दौरान किऊल से सवार इसी ट्रेन में पीछा कर रहे RPF इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने उसे हाथीदह में उतरते ही दबोच लिया और पकड़ कर हाथीदह रेल पुलिस के हवाले कर दिया! रेल थाना अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार ने बताया की पीड़ित के क्रॉस बॉडी बैग से 72 हजार नकद,तीन मोबाइल एवं अन्य कागजात बरामद हुए हैं!
पीड़ित राजेश कुमार को इसकी सूचना दे दी गई है,वहीं बदमाश की पहचान लखीसराय जिले के बढ़हिया निवासी मुकेश सिंह के पुत्र मनीष कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है! ईधर पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है और आगे की कार्रवाई में लगी है!
बाइट – मुनेंद्र कुमार, SHO, रेल थाना, हाथीदह
बाइट – आरोपी, मनीष उर्फ़ अमित



