सदर अस्पताल में कोरोना मरीज के इलाज को लेकर किया गया मॉकड्रिल!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

ओमीक्रोन के प्रकोप और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार को सदर अस्पताल में कोरोना वेरियर्स के बीच मॉकड्रिल के माध्यम से मरीजों के इलाज और देखभाल का डेमोस्ट्रेशन किया गया. सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने बताया नर्स और डाक्टर हमारे काेरोना से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण योद्धा है और इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. मॉक ड्रिल में कोरोना पेशेंट को किस तरह लाया जाए, किस तरह इलाज कराया जाए और उनकी देखभाल कैसे की जाय सारी जानकारी दी गई. मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य चिकित्सक और नर्सों को प्रशिक्षित करना है ताकि वे किसी भी परिस्थिती के लिए हमेशा तैयार रहे़. साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने का अनुरोध करते सामाजिक दूरी पालन करने की अपील की.

Join us on:

Leave a Comment