धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर में अपराधियों का अपराध इतने चरम पर है मानो प्रशासन का भी उसे कोई खौफ नहीं। मामला लूट कांड का है। भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी लूट का मामला सामने आ रहा है, बताते चलें कि भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट से एक लाख 87 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पीड़ित एजेंट का कहना है कि वह कलेक्शन कर अपने कार्यालय भोलानाथ पुल की ओर जा रहा था, तभी गणेश चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने मोटरसाइकिल में धक्का मार कर गिरा दिया और पैसे भरा बैग लेकर फरार हो गया। एजेंट का कहना है कि कैश लूटने वाला अपराधी अकेला ही था लेकिन आगे जाकर एक और अपराधी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद एसपी शुभम आर्य दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।




