बेगुसराय में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को षड्यंत्र के तहत 20 मिनट रोकने के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को षड्यंत्रकारी रूप से एक जगह पर 20 मिनट से अधिक तक रोकने का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के कांग्रेस भवन के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चन्नी सिंह का पुतला जलाकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध का अपना महत्व है पर पंजाब की सड़कों पर जो तांडव रचा जा रहा था वह न तो महज एक इत्तेफाक था और न ही किसानों का प्रदर्शन,वह केवल और केवल देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ चन्नी सरकार व उनके दिल्ली दरबार के आकाओं द्वारा रची गई षड्यंत्र था,जो माननीय नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी नफरत की पराकाष्ठा को दर्शाता है। बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि जो प्रधानमंत्री लगभग 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं का बुनियाद रखने अपने आम जनमानस के बीच पहुंचा हो उस प्रधानमंत्री के साथ ऐसी बुझदिली वाली हरकत निश्चित तौर पर पंजाब के आम जनमानस को विकास से दूर रखने वाले सरकार ही कर सकती है।

Join us on:

Leave a Comment