ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा में भीषण ठंड को देखते हुए समाजसेवी सह राजद नेता देवीलाल यादव के द्वारा दीपनगर के बिजवनपर इलाके में असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान देवीलाल यादव ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
इस भीषण ठंड को देखते हुए सेवा भाव की भावना से गरीब और लाचार लोगों के बीच 1000 कंबल का वितरण किया जाएगा, ताकि उन्हें इस भीषण ठंड में राहत मिल सके। अभी तक 200 से अधिक लोगों को कंबल दिया जा चुका है। आगे भी कोसूक, मेहनौर एवं अन्य इलाकों में घूम घूम कर ऐसे जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा।
वहीं कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम बताया। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।




