नवादा / सोनू सिंह ।
नवादा: नवादा पुलिस ने एक आपराधिक घटना को अंजाम देने की कथित तैयारी को विफल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई काशीचक थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान शंकर कुमार मांझी (लगभग 23 वर्ष), पिता रामदेव मांझी, निवासी उपरामा, थाना काशीचक, जिला नवादा के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते विफल किए जाने की बात सामने आई है।
काशीचक थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




