रिपोर्ट – शाहिद रजा!
सीतामढ़ी में जिला परिषद पति को गोली मार हत्या, उग्र लोगों का पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख़्मी, मामले में डुमरा थानाध्यक्ष निलंबित!
सीतामढ़ी से शंखनाद के लिये शाहिद रजा की रिपोर्ट!
सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया निवासी और जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुशदिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही सैकड़ों ग्रामीण डुमरा थाना पहुँचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके थे। ग्रामीणों ने 28 अगस्त को जिला पार्षद के आवास पर हुई कथित गोलीबारी के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की भी की थी, फिर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, लिहाजा इस हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें प्राप्त सूचना के अनुसार कई पुलिस अधिकारी व जवान जख़्मी हुये हैँ! लेकिन अब हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, कि पुलिस ने गोलीबारी के बाद ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई एक्शन क्यूँ नहीं लिया!
वहीं एसपी अमित रंजन ने डुमरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को कार्य में लापरवाही को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है!
जबकी डीआईजी सत्यनारायण कुमार में 24 से 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है, और एसपी को एक टीम गठित कर तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिये हैँ!




