बेगूसराय में 24 घंटे में 103 कोविड-19 के मरीज मिले। इसे देखते हुये डीएम एसपी मास्क चेकिंग करने उतरे सड़क पर
बेगूसराय में 24 घंटे में 103 कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ ही मरीजों का आंकड़ा 197 पहुंच गया है। सरकार के द्वारा कई तरह के सख्ती की गई है इसी क्रम में बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा एसपी योगेंद्र कुमार के सड़कों पर सख्ती दिखाने के लिए सड़क पर उतरे और समाहरणालय से ट्रैफिक चौक तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के लोगों को उठक बैठक भी कराई तो कई लोगों का चालान भी काटा गया। इस दौरान दुकानों में गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर दो दूकान को 3 दिन के लिए बंद ही किया गया है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे हैं और लोगों से अपील किया जा रहा है गाइडलाइन का पालन करें ताकि कोरोना को नियंत्रित किया जा सके।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय




