जिलाधिकारी ने खुद सम्हाला मास्क चेकिंग की कमान, ठोका जुर्माना!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों एवं यातायात साधनों में सामाजिक दूरियाॅ तथा मास्क का प्रयोग हेतु अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। निर्देशानुसार जिन लोगों के द्वारा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया जा रहा है वैसे लोगों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सघन जाॅच एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु विभिन्न जगहों पर समयानुसार पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निदेश दिया गया है कि दिनांक 07.01.2022 से अगले आदेश तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर निर्धारित दिवस एवं अवधि में उपस्थित रहकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए मास्क की सघन रूप से जांच करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment