:- रवि शंकर अमित!
Water Resources Department
ALERT – SUDDEN DRAWDOWN एवं EROSION
- जलस्तर में तेजी से कमी (Sudden Drawdown) के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसी स्थिति में नदी के तटों पर अचानक एवं तीव्र कटाव (Rapid Bank Erosion) होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे संवेदनशील तटीय क्षेत्रों एवं तटबंधों पर जोखिम उत्पन्न हो सकता है। आम लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें।
- सभी संबंधित WRD पदाधिकारी संवेदनशील स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करें तथा जलस्तर में गिरावट के दौरान विशेष रूप से नदी के तटों, कटाव-प्रवण स्थलों एवं पूर्व से कमजोर स्थानों की स्थिति पर करीबी नजर रखें।
- किसी भी स्थान पर अचानक कटाव, तट धंसने अथवा नदी की धारा के तट की ओर तेजी से बढ़ने के संकेत प्राप्त होते ही तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाए।
- कटाव की सूचना में किसी प्रकार की देरी न हो। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संसाधन एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बचाव/सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ किया जाए।
- सभी संबंधित पदाधिकारी SDC के दौरान संभावित अचानक एवं तीव्र कटाव के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें तथा स्थिति की लगातार समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।



