नाईट कर्फ्यू में चोरों के हौसले बुलंद मोबाईल दुकान में किया लाखों की चोरी

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : नवादा में चोरों के हौसले बुलंद है । नाइट कर्फ्यु की पहली रात को हीं चोरो ने एक मोबाइल दुकान को बनाया अपना निशाना , जहां से दो मोबाइल और 50 हजार नगदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति लेकर हुए चंपत, तफ़्तीश में जुटी है नवादा पुलिस।
आपको बता दें कि नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक गया रोड गांधीनगर मोहल्ले में स्थित मां जगदंबा टेलीकॉम में नाइट कर्फ्यू की पहली देर रात को चोरो ने जमकर उत्पात मचाया है.
जंहा चोरो ने दुकान की ताले तोड़ कर दो कीमती मोबाइल व 50 हजार नगद रुपया समेत डेढ़ लाख की संपत्ति लेकर वेखौफ़ चंपत हो गए है।
इस घटना से हताश पीड़ित दुकान संचालक रोहित कुमार ने दुकान में चोरी की लिखित शिकायत स्थानीय थाना को दी है। वहीं पुलिस तफ़्तीश में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment