प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने रिटायर नर्स के घर में घुसकर उसके पुत्र को पीट पीट कर हत्या कर दी
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो द्वारा रिटायर नर्स के पुत्र की घर में घुसकर पीटपीट कर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण पूरी वार्ड-20 की है. बताया जाता है कि मृतक अकेले ही अपने मकान में श्रीकृष्ण पूरी में रहता था. मृतक की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला निवासी स्व राजेन्द्र सिंह का 40 वर्षीय पुत्र शीलभद्र प्रियदर्शी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी मृतक के ऊपर हमला हो चुका है और उस समय इजाल के बाद वह बच गया. वहीं एक बार रिटायर नर्स के ऊपर भी धारदार हथियार से नर्स की गला रेत दिया. जहाँ इलाज के दौरान वो भी बच गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक का शव घर में मिला है , पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मामला स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या है।
बाईट- मृतक की मां
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




