भागलपुर- ससुराल आए युवक की अपराधियों ने गोलियों से भूनकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के ईशीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में ससुराल आए झारखंड के साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर भट्ठा दहाड़ी डेरा निवासी राजगृह यादव के पुत्र उत्तम कुमार यादव (30) की अपराधियों ने5 गोली मारकर हत्या कर दी !

उत्तम कुमार साहिबगंज स्थित एचडीएफसी बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था और आज ही साहिबगंज से अपने ससुराल आए था।

जानकारी के अनुसार, ससुराल में बिजली वायरिंग का काम कराने को लेकर वह साहिबगंज के ही एक मिस्त्री के साथ सामान खरीदने ईशीपुर बाराहाट गए थें। वहां से लौटने के दौरान बाराहाट-नंदलालपुर मुख्य मार्ग पर योगीवीर पहाड़ी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने चलती बाइक पर उत्तम कुमार को गोली मार दी !

घटना की सूचना मिलते ही ईशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उत्तम कुमार को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक का अपने गोतिया के लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा था।

मृतक की पत्नी राजनंदनी कुमारी ने आरोप लगाया कि, उसके पति की हत्या गोतिया के ही भाई द्वारा की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल और साहिबगंज स्थित घर के परिजन अस्पताल पहुंचे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: