रामजी साह की रिपोर्ट
पूर्व से बने गड्ढे में टीसीबी निर्माण कर सरकारी राशि की बंदरबांट
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ प्रखंड में मनरेगा की विभिन्न योजनाओं में जमकर अनियमितता बरती जा रही है|तय नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी की जा रही है|ताजा मामले में प्रखंड के कांजो पंचायत अन्तर्गत पतसर पहाड़ी के नीचे पूर्व से बने गड्ढे में अनुपयोगी टीसीबी का निर्माण किया जा रहा है जो किसी काम का नही है|पूर्व से बने गड्ढे में पानी भरने से 15 से 20 फीट बरसाती पानी खड़ा हो जाता है|जहां पानी गड्ढे में अपने आप 15 से 20 फीट खड़ा हो वहां टीसीबी निर्माण होना मनरेगा में राशि की लूट कहा जा सकता है|मनरेगा के नियमानुसार उपजाऊ या बंजर भूमि में जहां पानी नही रुकता है उस जमीन पर नमी बनाये रखने के लिए जमीन के चारो और टीसीबी निर्माण किया जाना है,लेकिन बिचौलियों,रोजगार सेवक और कनीय अभियंता के मिली भगत से अनेक क्षेत्रो में अनुपयोगी टीसीबी निर्माण कर लाखो रुपये की लूट की जा रही है|मामले में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि टीसीबी का निर्माण पूर्व से बने गड्ढे में करना गलत है| इसकी जांच कर आगे की कार्यवाही कर रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा|




