संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने डीबी रोड स्थित रेनबो रिसॉर्ट में जिले के पहले कमर्शियल PNG कनेक्शन का शुभारंभ किया। यह कनेक्शन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि पाइप्ड नेचुरल गैस पारंपरिक ईंधन की तुलना में सुविधाजनक और अपेक्षाकृत स्वच्छ विकल्प है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, अस्पताल समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लाभ मिलेगा और सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी। डीएम ने IOCL अधिकारियों को 31 मार्च 2027 तक सहरसा शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक PNG सुविधा पहुंचाने की कार्ययोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि सहरसा में अब तक करीब 1200 घरों को घरेलू PNG कनेक्शन दिया जा चुका है।
BYTE :- सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार



