मोकामा- सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाईपर, मचा हड़कंप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय में खतरनाक रसल वाइपर निकलने से बच्चों में हरकंप मच गया, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद किया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, गंगा के जलस्तर में लगातार तेज वृद्धि होने के कारण जीव जंतुओं का आवासीय क्षेत्र में प्रवेश बढ़ता जा रहा है यही कारण है कि दियारा क्षेत्र जानमग्न होने के कारण रसल वाइपर स्कूल की तरफ आ गया, चुकि यह स्कूल कन्या प्राथमिक विद्यालय महेंद्रपुर हाथीदह का मामला है जो गंगा किनारे ही स्थित है, जिसमें रसल वाइपर पाया गया। इसी के परिसर में रसल वाइपर घूमते दिखा तो बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है।

Join us on: