5 दिवसीय ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, पट खुलते ही दर्शन को उमड़े श्रद्धालु!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय – पट खुलते ही जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गुंजायमान हुआ तेघरा! बेगूसराय जिला के तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव  को लेकर विभिन्न पंडालो में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया । जहाँ बिहार समेत देश के विभिन्न कलाकारो के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है!  भगवान श्री कृष्ण के भजन पर झुमते नजर आये श्रद्धालु । दावा है कि तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला ऐशिया महादेश मे अपना महत्व रखता है। तेघरा बाजार मे लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में मेला का आयोजन किया जाता है, जहा हजारो श्रद्धालुओं भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरुपों का दर्शन करने पहुचते है।
वही मेला को लेकर प्रशासन की भी पुख्ता व्यवस्था की गयी है। तेघरा मे आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला पन्द्रह किलोमीटर के दायरे में मनाया जाता है जिसमें दर्जनों पंडाल में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण के अलग अलग स्वरूप के दर्शन होते हैँ, जसे देश के विभिन्न जगहो के कलाकारों  द्वारा निर्माण किया जाता है! एक से बढ़कर एक अद्भूत पंडाल और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को देखने राज्य के कोने कोने से तो लोग आते ही हैँ, पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुँचते हैँ और भगवान का दर्शन पूजन कर मनोवांछित आशीर्वाद प्राप्त करते हैँ! इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, जिसे लेकर कई आकर्षक और मनमोहक पंडालों और भगवान के स्वरुपों का निर्माण किया गया है!जबकी श्रद्धालुओं के आनंद और मनोरंजन के लिये भी अलग अलग प्रकार के झूले, मीना बाजार, दुकान और खाने पीने की दुकाने भी सजाई गई है । 

Join us on: