प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में ट्रक की ठोकर से पति-पत्नी दर्दनाक मौत हो गई है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी राम विलास पासवान का पुत्र 23 वर्षीय बीडीओ पासवान, 21 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और चार माह के पुत्र के साथ पंजाब नेशनल बैंक मोहन एघु बैंक से घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान पान गाछी ढाला के पास एक ट्रक ने उसे धक्का देकर कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही पति पत्नी की मौत हो गई है, जबकि मृतक के 4 माह की बच्ची घायल हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही बाजितपुर गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर हंगामा किया। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।




