दुमका:-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार !

SHARE:

केशरी नाथ की रिपोर्ट

मसलिया (दुमका)

शंखनाद संवाददाता

मसलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गुमरो पहाड़ से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच जनवरी को मसलिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमरो पहाड़ में साइबर अपराधी सायबर क्राइम की घटना को अंजाम देने में लगे हैं। तत्पश्चात वरीय अधिकारियों को सूचना किया गया|पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व से एक दल का गठन किया गया| गठित टीम ने गुमरो पहाड़ से राकेश मंडल देवघर,पंकज कुमार देवघर व माणिक चंद्र मंडल जामा दुमका को गिरफ्तार कर लिया। तीनो के पास मोबाइल, एटीएम प्लेटिनम कार्ड,पेन ड्राइव आदि बरामद किया गया है। तीनों को मसलिया थाना कांड संख्या 03/22 दिनांक 06.01.2022 धारा 467/471/420/120 बी भादवि एवं 66 सी/66 डी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर
कोरोना जांच कराते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।गठित दल में पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार,पुलिस उपाधीक्षक सायबर सेल शिवेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी मसलिया ईश्वर दयाल मुंडा,मिथुन किस्कु,गौतम कुमार,दिलीप पाल,अनिल कुमार,सुनील सोरेन,नरेश मरांडी,महेंद्र किस्कु,रसका मरांडी आदि थे

बाईट- पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,विजय कुमार

बाइट- शिवेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक साइबर

Join us on:

Leave a Comment