रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगनेवाली भारत नेपाल सीमा पर मूस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 585 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्वाई मे एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
रात लगभग 01:30 बजे, एसएसबी की नाका पार्टी को अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/12 से लगभग चार सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाबा कुट्टी के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा नेपाल से बोरी में सामान लाकर डंप करने की आसूचना मिली थीं। प्राप्त आसूचना के बाद घेराबंदी की गई, जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर डंप की गई बोरियों से नेपाल निर्मित देशी शराब सोफी (गौरव) की 1,920 बोतल, 300 मिलीलीटर प्रति बोतल, कुल 576 लीटर, एवं ब्रिक्स-30 की 30 बोतल, 300 मिलीलीटर प्रति बोतल, कुल 9 लीटर बरामद की गई। इसके अतिरिक्त गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से ₹28,300 भारतीय मुद्रा एवं एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रवीण कुमार, 30 वर्ष, पिता अमीरी साह, गांव बलडीहा, थाना जयनगर, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया है कि उक्त शराब को इनरवा, नेपाल स्थित रामकुमार नाम के शराब दुकान से खरीदकर भारतीय क्षेत्र में दुल्लीपट्टी निवासी जितेंद्र यादव को डिलीवर करना था। बरामद शराब, नकदी रुपये एवं मोबाइल फोन की जब्ती सूची तैयार कर गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।



