एनटीपीसी बाढ़ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एनटीपीसी बाढ़ द्वारा परियोजना-प्रभावित ग्रामों में सामुदायिक विकास पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के नए चरण का संचालन 1 सितंबर 2026 से शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़ ने एनटीपीसी बाढ़ से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट वर्ष 2022 से परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क प्रसव-पूर्व एवं प्रसव-पश्चात देखभाल, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और सामान्य स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, एनटीपीसी बाढ़ द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं फॉलो-अप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

यह पहल परियोजना-प्रभावित सभी 12 ग्राम पंचायतों में संचालित हो रही है। इस चरण में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन अगले चार वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है, जिससे परियोजना-प्रभावित गांवों में निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Join us on: