75 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड बिकास पदाधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार!

SHARE:

बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट!

बांका! निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिला के फुल्लीडुमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया । कार्रवाई बांका स्थित नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर की गई। मामले में रिश्वत की रकम रखने में मदद करने के आरोप में उनके रिश्तेदार बच्चन कुमार, निवासी जबोनिया, बौंसी को भी गिरफ्तार किया गया है।
निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद के अनुसार, फुल्लीडुमर पंचायत समिति प्रमुख गौतम प्रकाश ने 5 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पंचायत समिति की 26 योजनाओं, जिनकी कुल लागत करीब 70 से 75 लाख रुपये है, के अनुमोदन के बदले BDO द्वारा पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को प्रमुख 75 हजार रुपये की पहली किस्त देने BDO के आवास पहुंचे। राशि स्वीकार करने के बाद BDO ने रुपये अपने रिश्तेदार बच्चन कुमार को रखने के लिए दे दिए। निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चन कुमार की जींस की जेब से पूरी 75 हजार रुपये की रकम बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।निगरानी थाना कांड संख्या 12/2026 दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद BDO के आवास पर तलाशी अभियान भी चलाया गया।

Join us on: