पश्चिम बंगाल से भागे प्रेमी युगल को हँसडीहा पुलिस ने बंगाल पुलिस को सौपा

SHARE:

दीपक कुमार की रिपोर्ट

सरैयाहाट (दुमका)

विगत रात्रि हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा रोड में एक लड़का लड़की संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसकी सूचना हँसडीहा थाने को दी गयी । सूचना पर हंसडीहा पुलिस के द्वारा दोनों को थाना लाकर पूछताछ की| पूछताछ के क्रम में लड़की ने बताया कि उसे जबरदस्ती रतन शेख ,कटवा थाना वर्धमान बंगाल से भगा कर ले आया है। लड़के ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम रतन शेख पिता जलालुद्दीन शेख़ ,भमसोर वर्धमान पश्चिम बंगाल बताया । वह कटरा थाना अंतर्गत मजदूरी का काम करता था| वह इस लड़की को भगाकर हंसडीहा लेकर आ गया था। इस संबंध में जब कटवा थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दिनांक -03/01/2022 को पीड़िता के भाई के लिखित आवेदन पर कटवा थाना कांड संख्या -03/22 धारा 363/ 365 IPC नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। आज कटवा थाना के सब इंस्पेक्टर नूर जमान अपनी पूरी टीम के साथ हंसडीहा आए और पीड़िता एवं अभियुक्त रतन शेख को उचित कागजी कार्यवाही पूरी कर अपने साथ ले कर चले गए ।

Join us on:

Leave a Comment