बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में आज बुधवार से स्पर्श पूजा पर रोक!

SHARE:

शोभाराम पंडा की रिपोर्ट

श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए आज से अरघा पूजा प्रारंभ

बासुकीनाथ (दुमका)

बासुकीनाथ मन्दिर में बुधवार से राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने कोविड एवं वैश्विक महामारी ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के कारण स्पर्श पूजा पर रोक लगा दिया है । आगन्तुक श्रद्धालुओं को अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि मंगलवार की सुबह सरकारी पूजा के बाद मन्दिर प्रशासन ने स्पर्श पूजा पर रोक लगाते हुए बासुकीनाथ मन्दिर में अरघा लगा दिया था । जिसका विरोध बासुकीनाथ मन्दिर के पण्डों ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा भी किया । हंगामे को देखते हुए मन्दिर प्रबंधन ने अरघा सिस्टम को हटाते हुए पुनः स्पर्श पूजा को चालू कर दिया । इस समस्या का समाधान के लिये दुमका के एसडीएम महेश्वर महतो ने पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक बैठक किया । जिसके निर्णय के अनुसार राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के द्वारा एवं कोरोना एवं वैश्विक महामारी ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के कारण स्पर्श पूजा पर प्रतिबंध लगाते हुए बुधवार से श्रद्धालुओं कोविड के गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए अरघा के माध्यम से जलार्पण की अनुमति प्रदान कर दिया । एसडीएम महेश्वर महतो ने मन्दिर प्रभारी आशुतोष ओझा को मन्दिर परिसर में कोविड के गाइडलाइंस के अनुसार ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों मन्दिर प्रवेश एवं अरघा पूजा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment