बेतहाशा महँगाई के खिलाफ कॉंग्रेस का विशाल मशाल जुलूस!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार!

गया जी । स्थानीय राजेन्द्र आश्रम स्थित कॉंग्रेस कार्यालय से बेतहासा मंहगाई के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के तत्वाधान में विशाल मशाल जुलूस निकाला कर भारी विरोध किया गया।
मशाल जुलूस राजेंद्र आश्रम, शहिद भगत सिंह तीन मुहानी, जिला स्कूल, होते हुए गया समाहरणालय के पास सभा में तब्दील हो गई।
समाहरणालय के पास आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष,डॉ शशि शेखर सिंह,प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, उमा कांत गुप्ता, दामोदर गोस्वामी,सैफुल्ल इस्लाम, अजय सिंह, रणजीत सिंह,खिजीर हायात, टिंकू गिरी, मदीना खातून, सुनैना रानी अंजनी, धर्मेन्द्र निराला,अर्जुन गुप्ता,शंभु शरण सिंह,मदन सिंह, उदय शंकर पालित, संजय चंद्रवंशी,कृष्ण गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी, शमी खान,नवीन कुमार,शिव नाथ प्रसाद, आदि ने कहा कि विगत कुछ माह में एका एक रोजमर्रा के खाने-पीने के समान चीनी, गुड़, खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल , बिस्कुट आदि के दामों में बेतहासा वृद्धि होने से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों के गृहिणियों के आँखों में आंसू तथा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।
नेताओं ने कहा कि चीनी के दाम में वृद्धि होने के जो कारण सामने आ रही है, वो मुख्य रूप से ईख का एथनॉल बना कर पेट्रोल में मिलने का काम केंद्र सरकार द्वारा करने से दो नुकशान हो रहा है, एक चीनी का दाम दुगना हो गया दूसरा पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से गाड़ी का माइलेज कम एवं मशीनें भी खराब हो रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि बढ़ाती हुई महंगाइ से सम्पूर्ण देशवासी त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, कॉंग्रेस पार्टी आमजनों के साथ संसद से सड़क तक चरणबद्ध आंदोलन चला कर हर हाल में मंहगाई को कम कराएंगे, अन्यथा मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे ।

Join us on: