ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकांश लोग नहीं कर रहे कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन
दुमका
सूबे की उपराजधानी दुमका में आज एक दिन में 45 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं|इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए थे|जिला में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है| बताते चलें कि मात्र दस दिनो में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है|लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप से लोगों ने आज भी कोई सीख नहीं ली है|पूरे जिला में ना तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और ना ही मास्क का प्रयोग किया जा रहा है|प्रखंंड से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकांश लोग कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते नहीं दिख रहे हैं|




