करंट लगने से झूलसा मिस्त्री, वीडियो तस्वीरें कर देंगी रोंगटे खड़े, लोगों ने बचाया जान!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

नियमों की अनदेखी से बड़ा हादसा
करंट से झुलसा बिजली मिस्त्री, वीडियों तेजी से हो रहा वायरल.. BJP नेता के स्वागत से पहले हो गया गंगा घाट पर हड़कंप.. बीजेपी कार्यकर्ता थे घटना स्थल पर मौजूद।

तत्परता से बची राहुल की जान..
सावन के महीने में सो रहा प्रशासन..


बिहार के कटिहार के मनिहारी गंगा घाट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब, जब घाट पर बिजली के पोल का काम कर रहा एक मिस्त्री राहुल कुमार करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया… बता दें ये हादसा उस वक्त हुआ जब तीसरी सोमवारी और एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की के कार्यक्रम को लेकर घाट परिसर में सजावट का काम चल रहा था… हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई… मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को बिजली के पोल से छुड़ाया और फौरन अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया… जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया… फिलहाल राहुल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है… इधर घटना के बाद एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं… लेकिन सवाल ये है कि बिना सुरक्षा मानकों के ऐसा किसके इशारे पर हो रहा था…

Viral Video——

Join us on: