लखीसराय के बाबा इंद्र दमनेश्वर मंदिर (अशोकधाम) में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 15 से अधिक जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम में मंदिर में मची भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से अधिक जख़्मी!
बताया जा रहा है की तीसरी सोमवारी को इस साल भी भीड़ बहुत अत्यधिक हो गया था, इसी बीच सुबह 7 बजे के आसपास झाझा ईएमयू पैसेंजर ट्रेन आ गई जो मंदिर के सामने ही रूकती है, उससे सैकड़ों लोगों का दवाब और बढ़ गया, जिला प्रशासन ने माना कि पूरी व्यवस्था के बाद भी भीड़ पर काबू पाना बड़ा ही मुश्किल हो गया था,हालांकि जिला प्रशासन से अशोक धाम रेलवे स्टेशन से अलग से लेन कांवरियों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था की थी। इसके बाबजूद क्राउड मैनेजमेंट धरी रह गई और घटना घटित हो गया!
बताया जा रहा है कि अशोक धाम मंदिर प्रांगण के पास ही करंट लगने से भगदड़ मची थी, भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौके पर मौत होने की खबर है, प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है, घायल में कुछ की पहचान हुई है जिसमें मुख्य रूप से मौसम कुमारी पिता ललन राम लक्ष्मीपुर, मुस्कान कुमारी ललन राम विद्यापीठ चौक, ममता देवी पति धारो यादव चननिया लखीसराय, विमला देवी पति विनोद राम मोकामा, रीना कुमारी पति राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय, शिवानी कुमारी पिता रामेश्वर राम पता फरीदाबाद लखीसराय, कबीला देवी, बाढ़ की रहने वाली है ,वहीं कुछ मृतकों की भी पहचान हुई है,मृतक में मधुबाला देवी पति निरंजन कुमार सिंह बडाहिया, रिंकू देवी नीरज यादव,सफिया सराय मुंगेर, हेमलता देवी सुरेंद्र यादव प्रतापपुर हलसी, लखीसराय समेत अन्य श्रद्धालु शामिल है, जिनकी पहचान की जा रही है, वहीं जख़्मीयों का ईलाज जारी है! डीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टि में अत्यधिक भीड़ होने के कारण हादसा हुआ है, बाकी जाँच के बाद स्पष्ट हो पाएगा!

Join us on: