:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रानीसराय गंगा घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान सात बच्चों के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
लापता बच्चों में राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी शामिल हैं। वहीं, डूबने वाली बच्चियों के पिता के नाम कमलेश चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी और मंटू चंद्रवंशी बताए गए हैं इनके बारे में बताया गया की सभी आपस में भाई हैँ और एक ही परिवार से हैँ,
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में लापता बच्चों की तलाश लगातार जारी है।
वहीं, SDRF की टीम का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर नदी में खोजबीन कर रहे हैं और घाट पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में लापता बच्चों की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है की बाढ़ अनुमंडल में पिछले तीन वर्षो में डूबने से सौ से अधिक लोगों की मौतें हुई हैँ, जिसमें सबसे अधिक मोकामा और बाढ़ में ही होती है, कई बार लोगों प्रशासन से बाढ़ और मोकामा में SDRF के तैनाती की माँग की परंतु आजतक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला!



