संवाददाता :- विकास कुमार!
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।
BYTE :- सहरसा डीआईजी डॉक्टर कुमार आशीष




