खोरीस- बोरिस की राशि नहीं मिलने से परेशान परित्यक्त महिला एसपी को आवेदन देने पहुंची

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : नवादा में पति एवं देवर के वैमनस्यता की शिकार एक महिला नवादा एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची एसपी कोठी ।
बताते चलें कि रजौली बाईपास की रहने वाली एक परित्यक्त महिला सरिता देवी पिता जानकी प्रसाद ने अपने पति और देवर की शिकायत लेकर मंगलवार को नवादा के एसपी डीएस सवलाराम के पास पहुंची । जहां उन्होंने बताया कि उनके भरण- पोषण(खोरीस- बोरिस)के लिए कोडरमा न्यायालय से वारंट बुंदेलखंड थाना 10 माह पहले आया हुआ था , लेकिन अभी तक हमें राशि नहीं मिल पाया । महिला ने कहा मेरा एक 10 वर्ष का बेटा भी है , जिसके भरण-पोषण में मुझे परेशानी हो रही है । उन्होंने कहा पति गोपाल कृष्ण तथा पेशे से पत्रकार
देवर मनमोहन कृष्ण, हमें बार- बार धमकियां भी दे रहा है । कोर्ट ने प्रति माह 8 हजार रुपये देने की वारंट भी भेजा है । 5 हजार मुझे तथा 3 हजार मेरे पुत्र के लिए। लेकिन बुंदेलखंड थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया । थाना हमारे देवर मनमोहन कृष्ण से मिले हुए है , जिसके वजह से विगत दस माह से पति एवं देवर पर कार्रवाई नहीं हुई है । महिला ने देवर मनमोहन कृष्ण पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके देवर पत्रकारिता के धौंस पर किसी गैर महिला को अपने घर में पत्नी बताकर रखे हुए है, लेकिन उस महिला को मेरे पति से संबंध है । वह महिला हमारे पति के साथ रहती है । महिला ने कहा देवर मनमोहन कृष्ण द्वारा हीं मेरे पति को भड़काकर रखे है और कोई कार्रवाई नहीं होने देता । जिसके वजह से हमें एक माह का भी राशि अभी तक नहीं दिया गया है । जिससे मुझे और मेरे बच्चे को जीवन व्यतीत करने में परेशानी हो रही है । महिला ने कहा मैंने फोन से नवादा एसपी से बात किया तो वो थाने में आवेदन देकर मिलने को कहा, जिसको लेकर हम आज नवादा एसपी कोठी आए हैं ।

Join us on:

Leave a Comment