:- रवि शंकर अमित!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित अभद्र बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना राहुल गांधी की बचकानी हरकत है और उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। संजय गुप्ता ने विपक्ष पर संसद में बिना मुद्दे हंगामा करने का भी आरोप लगाया।
वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत को लेकर भी भाजपा विधायक ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब प्रशांत किशोर और जन सुराज को जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर को आम लोगों के बीच और छोटे घरों में रहने की आदत नहीं है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि आने वाले समय में बांकीपुर और बिहार की जनता जन सुराज की राजनीति को समझ जाएगी।
कुल मिलाकर राहुल गांधी के बयान से लेकर बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत तक, भाजपा विधायक
बाइट : संजय गुप्ता, भाजपा विधायक




