सहरसा,सुपौल और मधेपुरा में फरवरी 2026 से जारी अभियान में 1638 तस्कर गिरफ्तार- डीआईजी!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चल रहे “नशा मुक्त कोसी” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरवरी 2026 से अब तक 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियान के दौरान 57,878 लीटर से अधिक अवैध शराब, 4,870 किलो से अधिक गांजा, 6.75 किलो स्मैक, 2,384 लीटर कफ सिरप समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में हथियार, वाहन और 55.53 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है।
वहीं, अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और एसएसबी जवानों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोसी क्षेत्र के डीआईजी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

BYTE :- कोसी क्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष

Join us on: