मुख्यमंत्री ने थावे मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने थावे मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

मां थावे का आशीर्वाद संपूर्ण बिहारवासियों पर सदैव बना रहे। बिहार समृद्ध हो और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

पटना, 12 अगस्त 2026 : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां थावे से संपूर्ण बिहार की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मां थावे का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि मां थावे की कृपा संपूर्ण बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे। आज थावे धाम में पूजा-अर्चना कर पूरे प्रदेश की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है। बिहार समृद्ध हो और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

मुख्यमंत्री के गोपालगंज गृह जिला आगमन पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार, विधायक श्री मंजीत कुमार सिंह, विधायक श्री सुभाष सिंह, विधान पार्षद श्री राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, अन्य जनप्रतिनिधगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, सारण प्रमंडल के आयुक्त श्री मनीष कुमार, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री नंदकिशोर, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नीलेश कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

*888

Join us on: