गोपालगंज- बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार ससुर व बहु को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, सड़क जाम, मचा बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!


जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास एक बेलगाम बालू लदा ट्रक ने बाईक सवार बहू और ससुर को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी ल। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया जबकि सूचना पाकर पहुंची कुचायकोट थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय दीनानाथ ठाकुर और उनकी 40 वर्षीय बहु सोना देवी के रूप में हुई है जो विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव के निवासी थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया और ट्रक को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि चालक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी द्वारा पीछा किये जाने पर रौंग साइड से आकर ट्रक के द्वारा धक्का मारने का आरोप लगाया। महिला अपने ससुर के साथ ससुराल जा रही थी। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है
इस दुखद घटना के बाद सिपाया खास गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Join us on:

और पढ़ें