हाजीपुर-साढ़े तीन लाख से अधिक लाभुकों के खाते में सीधे 44 करोड़ रुपए की राशि!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर—-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज वैशाली जिले के साढ़े तीन लाख से अधिक लाभुकों के खाते में सीधे 44 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई।
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूरे बिहार के लिए एक साथ पेंशन राशि जारी की। इसी कड़ी में वैशाली जिले को भी राशि प्राप्त हुई।
इस राशि में वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल हैं। डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पैसा भेजा गया है।
राशि मिलने पर लाभुकों ने खुशी जताई। एक लाभुक ने कहा – “सम्राट सरकार अच्छा काम कर रही है। समय पर पैसा मिलने से घर का खर्च चलाने में काफी मदद मिलती है।”

जिला प्रशासन ने बताया कि पात्र लाभुकों को समय-समय पर पेंशन की राशि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल मिल सके।
वाइट—डीएम वैशाली

Join us on:

और पढ़ें