मानव तस्करी पर सरकार की जीरो टॉलरेन्स की पॉलिसी – मुख्यमंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के बापू सभागार में आज मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर पूर्वी क्षेत्र का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने, पीड़ितों के पुनर्वास और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ए. अमानुल्लाह, पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बिहार के डीजीपी सहित न्यायपालिका और पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में होने वाले संभावित बड़े निवेश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और निवेशकों की ओर से स्टील तथा न्यूक्लियर प्लांट जैसे बड़े क्षेत्रों में निवेश की सहमति मिलने की बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में बड़े स्तर पर निवेश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार एवं आर्थिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Join us on: